लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से किया इनकार, युवक ने झोंका फायर, तमंचे के साथ गिरफ्तार

सितारगंज। शक्तिफार्म क्षेत्र की एक महिला पर कथित रूप से जबरन लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का दबाव बनाने, धमकाने और विरोध करने पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार शांति विहार, सिंह कॉलोनी, रुद्रपुर निवासी अजय रस्तोगी को शक्तिफार्म स्थित सुखी नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और उसे न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला पर उसके साथ रहने का दबाव बना रहा था। महिला द्वारा स्पष्ट रूप से इनकार किए जाने के बाद वह उससे रंजिश रखने लगा और लगातार जान से मारने की धमकियां देने लगा।

पुलिस के मुताबिक, 12 जून को पीड़िता अपनी मां माया मंडल के साथ बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी बाइक से वहां पहुंचा और दोनों को रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर तमंचे से फायर झोंक दिया।

बताया गया कि गोली महिला के सीने को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। लगातार तलाश के बाद पुलिस टीम ने उसे शक्तिफार्म के सुखी नदी पुल के निकट से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। मामले में आगे की जांच और विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, उपनिरीक्षक जगदीश चंद्र तिवारी, हरीश चंद्र, प्रेम कनवाल और भूपाल सिंह शामिल रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि

Sun Jun 21 , 2026
पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15 हजार तक और रोजगार देने वाले नियोक्ताओं को ₹3 हजार प्रति कर्मचारी प्रतिमाह सहायता मुख्यमंत्री धामी बोले- उत्तराखंड में निवेश, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लागू की गईं 30 से अधिक नीतियां राज्य में बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!